नैनीताल: आसाराम बापू के निर्माणाधीन आश्रम के विरोध में प्रदर्शन, पढ़िए लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी?

हल्द्वानी में बन रहे आसाराम बापू का आश्रम का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। लोगों ने प्रदर्शन किया।

नाबालिग से रेप के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू का हल्द्वानी में एक आश्रम बन रहा है। इस आश्रम का निर्माण उनका एक अनुयायी गोरापड़ाव के हरिपुर शिवदत्त गांव में करीब एक बीघा जमीन पर करा रहा है। जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। गांव वालों ने चेतावनी देते हुए कहा कि वो किसी भी कीमत पर अपने इलाके में आसाराम बापू का आश्रम नहीं बनने देंगे। पहले तो लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थि कि वहां आखिर क्या बन रहा है, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि यहां आसाराम का आश्रम बन रहा है, इलाके के लोगों ने मोर्चा खोल दिया। लोगों का कहना है कि आसाराम बापू का आश्रम खुलने से यहां का माहौल खराब हो जाएगा और बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं रह पाएंगी। गांव वालों का कहना है कि अगर जल्द ही जिला प्रशासन इस आश्रम पर रोक नहीं लगाता है तो चार अप्रैल से हल्द्वानी में विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

6 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

6 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.