नैनीताल: ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मची चीख-पुखार

उत्तराखंड के नैनीताल में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आरोपी ने मृतक के परिजनों पर फायरिंग भी की। मृतक के परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने उनक साथ मारपीट भी की। मामाला रामनगर के अंतर्गत आने वाले ग्राम वीरपुर लच्छी की है। बताया जा रहा है कि एक युवक बाइक से जा रहा था और तभी एक खनिज से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी और उसको रौंद दिया।

हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत के बाद वहां भीड़ लग गई। मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी ने हवाई फायरिंग करके तलवार निकालकर मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीण का कहना है कि गांव में खनन माफियाओं का आतंक हर दिन बढ़ता जा रहा है और वे लोग गांव वालों को डरा-धमका कर रखते हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी पंकज गैरोला, कोतवाल अब्दुल कलाम, एसएसआई जयपाल चौहान और चौकी इंचार्ज कविंद्र शर्मा पूरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल से युवक के शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.