देश के अलग-अलग हिस्सों में धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। बेंगलुरु की घटना ऐसे मामलों के लिए उदाहरण है।
कुछ लोग उत्तराखंड का भी माहौल खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर उकसाने वाली चीजें पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त रवैया अपना रही है। एक ऐसा ही मामला हल्द्वानी में सामने आया है। हल्द्वानी में गुरुवार को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
ये मामला हल्द्वानी के बनभूलपुरा का है। आरोपी युवक यहीं का रहने वाला है। बनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशाल कुमार ने इस सबंधं में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लाइन नंबर आठ के रहने वाले शहजाद खान ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल कर एक विशेष धर्म के विरुद्ध टिप्पणी की थी। उसेक खिलाफ कार्रवाई की गई है। युवक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.