नैनीताल: कोरोना वॉरियर की मौत, सीएम ने जताया दुख

नैनीताल के पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) राजीव मोहन की कोरोना की वजह से मौत हो गई है।

दिल्ली में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कोरोना वॉरियर की मौत पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। एसपी यातायात राजीव मोहन का शव मंगलवार को उनके फतेहपुर ईसाई नगर आवास पर पहुंचा। बुधवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एडीएम एसएस जंगपांगी, एसपी ऊधमसिंह नगर देवेन्द्र पींचा, सीओ भूपेन्द्र धोनी व एसपी सिटी जगदीश चन्द्र मौजूद रहे।

गांव में राजीव मोहन के पड़ोसी आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि राजीव मोहन के पिता सुरेंद्र सिंह और माता गांव में ही रहते हैं। कुछ समय से वे हल्द्वानी में ही हैं। राजीव के पिता सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद एसबीआई में कार्यरत रहे और वहां से भी रिटायर हो चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.