उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए जा रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लीजिये

उत्तराखंड चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने प्रतिदिन दर्शन के लिए निर्धारित संख्या को बढ़ा दिया है।

लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद लागातर चारधाम तीर्थ यात्रियों की आमद बढ़ने के बाद प्रशासन ने ये फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में एक दिन में 3-3 हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। जबकि गंगोत्री धाम में 900 श्रद्धालु दर्शन करेंगे और यमुनोत्री में 700 तीर्थ यात्री दर्शन कर सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार से देवास्थानम बोर्ड का फैसला लागू होगा। खबर है कि इससे पहले देवस्थानम् बोर्ड ने रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों इसको लेकर एक रिपोर्ट मांग थी। अब रिपोर्ट के आधार पर देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में प्रतिदिन दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ा दी है। आपको बता दें कि पहले बदरीनाथ धाम में तक एक दिन में 1200 श्रद्धालु दर्शन कर सकते थे। केदारनाथ में 800 श्रद्धालु दर्शन कर सकते थे, जिसे बढ़ाकर 3 हजार कर दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.