फोटो: सोशल मीडिया
हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला चौकी इलाके में चार नाबालिग लड़कियों के गायब होने से हड़कंप मच गया है।
पुलिस के मुताबिक, इन लड़कियों को इलाके में रहने वाला एक खानाबदोश युवक अपने साथ लेकर फरार हो गया है। लड़कियों ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी चार नाबालिग लड़कियां गायब हो गई हैं। उनकी उम्र 5 से लेकर 12 साल के बीच है। उन्होंने ये भी बताया कि वो चार लड़कियों के साथ झुग्गी में रहते हैं। पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की तो पता चला कि चारों लड़कियां इलाके में रहने वाले खानाबदोश युवक के साथ आखिरी बार देखी गई थीं।
पुलिस ने आगे की पड़ताल की तो पता चला कि युवक इन चार नाबालिग लड़कियों को लेकर दिल्ली चला गया है। इसके बाद एक टीम दिल्ली पहुंची। पुलिस की टीम ने युवक के पिता को ढूंढ निकाला। खानाबदोश युवक के पिता से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि युवक चारों लड़कियों के साथ उनके यहां पहुंचा था। युवक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा बुधवार को ही लड़कियों को लेकर दिल्ली से निकल गया था। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि चारों नाबालिग लड़कियों को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। युवक को तलाश करने की कोशिश जारी है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.