कोरोना संकट के बीच ठगी के मामले बढ़ गए हैं। मोबाइल और इंटरनेट पर कई सक्रिय हो गए हैं और लोगों से ठगी कर रहे हैं। ऐसे में आप भी सावधान रहें।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में ठगी का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। फोन पर ठगों ने एक युवती से बातकर उसके खाते से 15 हजार रुपये उड़ा लिए। ये मामला लाइन नंबर 16 का है। यहां रहने वाली साजिया के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने युवती के परिवार के सदस्य का नाम लेते हुए कहा कि उसके खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। युवती के मोबाइल पर ठग ने 5 रुपये भेजे और स्क्रैच करने का अनुरोध किया। युवती ने स्क्रैच कर 5 रुपये हासिल किए।
ठग ने बात कर युवती को बहकावे में ले लिया। इसके बाद उसने युवती से कहा कि अब उसके खाते में 15 हजार रुपये भेजे जा रहे हैं, उसे भी वो स्क्रैच कर दे। युवती ने जैसे ही स्क्रैच किया उसके खाते से 15 हजार रुपये उड़ गए। युवती ने ठगी के संबंध में बनभूलपुरा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया है। युवती ने बताया कि उसने मामूली नौकरी कर पैसा जमा किया था। उसने ये भी बताया कि फोन करने वाले उसको धमकी दे रहे हैं। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.