उत्तराखंड: पिथौरागढ़-चंपावत हाईवे पर बेकाबू कार ने कई मजदूरों को कुचला, मचा कोहराम

उत्तराखंड के पिथौरागढ़-चंपावत हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। पारकोट खोल्का के पास बेकाबू कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को कुचल दिया।

हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कार में सवार लोगों को भी चोट आई है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट में भार्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि ये कार पिथौरागढ़ से लोहाघाट की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाराकोट खोल्का के पास बेकाबू हो गई। इस दौरान कार हाईव के किनारे दीवार बनाने के काम में जुटे मजदूरों को कुचलती हुई चली गई। कार की चपेट में आने से ये मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंडः बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी कार, तीन लोग थे सवार

हादसे के बाद मौके पर चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए पहुंचे। पुलिस और प्रशासन की मदद से घायलों को अस्पताल में भेजा गया। हादसे में घायल मजदूरों में जसवंत पंवार, दुर्गा, राजा और कुंदन घायल हुए हैं। इसके अलावा कार में सवार भीम सिंह, गजेंद्र सिंह, ज्योति और निर्मला घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से ये हादसा हुआ है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.