उत्तराखंड पंचायत चुनाव के लिए चुनाव खर्च की सीमा तय, जानिए किनता खर्च कर सकते हैं प्रत्याशी

उत्तराखंड में अक्टूबर के महीने में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के लिए चुनाव र्खच की अधिक्तम सीमा तय कर दी है।

तय की गई चुनाव खर्च सीमा के मुताबिक, ग्राम पंचायत सदस्य 10 हजार, प्रधान 50 हजार, क्षेत्र पंचायत सदस्य 50 हजार और जिला पंचायत सदस्य अधिकतम 1.40 लाख रुपये ही खर्च कर पाएंगे। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने आयोग ने बीते साल खर्च का ब्योरा न देने वाले 15368 प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है।

इसके साथ ही ये भी साफ किया गया है कि नतीजों की घोषणा के 30 दिनों के भीतर प्रत्याशियों को निर्वाचन व्यय विवरण का रजिस्टर पंचस्थानी चुनाव कार्यालय में जमा करना होगा। चुनाव के नतीजे घोषित होने के 90 दिन बाद जो प्रत्याशी ये विवरण नहीं देगा उसे अगले 6 साल तक चुनाव नहीं लड़ने दिया जाएगा।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, बीते पंचायत चुनावों में 15368 प्रत्याशी ऐसे थे जिन्होंने खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। यही वजह कि अब उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई है। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष का एक, जिला पंचायत सदस्य के 768, प्रधान पद के 9352, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 5197, क्षेत्र पंचायत प्रमुख के 16, ज्येष्ठ उप्रमुख के 19 और कनिष्ठ उपप्रमुख पदों के 15 लोग शामिल हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.