सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘छिछोरे’ लोगों को काफी भा रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी उनकी फिल्म शानदार कमाई कर रही हैं।
कमाई के मामले में फिल्म ने 12वें दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ‘छिछोरे’ की 12वें दिन की कमाई 4.11 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में इंटर कर गई। फिल्म की अब तक की कुल कमई 102.19 करोड़ की है।
इस हफ्ते रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रह है। रिलीज के पांचवे दिन यानि मंगलवार को फिल्म ने 7.40 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म की अब तक की कुल कमाई 59.40 कोरड़ रुपए की हो गई है। इस फिल्म के भी 100 करोड़ के क्लब में पहुंचने की काफी उम्मीद है।
आपको बता दें कि फिल्म ‘दंगल’ बनाकर चर्चा में आए निर्देशक नितेश तिवारी ने ही ‘छिछोरे’ का भी निर्देशन किया है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। इनके अलावा नवीन पोलिशेट्टी, वरुण शर्मा, ताहिर भसीन और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार भी फिल्म में अहम रोल में हैं। फिल्म में सुशांत और श्रद्धा के बेटे का किरदार मोहम्मद समद ने निभाया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.