पौड़ी गढवाल: मुर्दे ले रहे थे सरकारी योजनाओं का फायदा, खुलासा हुआ तो प्रशासन में मचा हड़कंप

भ्रष्टाचार किस कदम हमारे सिस्टम में घर कर गया है। इसकी एक बानगी पौड़ी गढ़वाल में देखने को मिली।

यहां खिर्सू ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोखरी में मुर्दों को भी सरकारी योजनाओं का फायदा दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान ने 6 साल पहले मर चुके शख्स से भी मनरेगा में मजदूरी कराई है और भुगतान भी किया है। यही नहीं पूर्व प्रधान ने अपने ऑफिस में होमगार्ड को भी मनरेगा मजदूरी का भुगतान किया है। भ्रष्टाचार का खुलासा विभाग की तरफ से की गई जांच में हुआ है। मामला सामने आने के बाद पौड़ी के डीएम ने पूर्व प्रधान को नोटिस भेजकर 15 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा है। डीएम ने कहा कि वक्त के अंदर जवाब नही दिया जाता है तो पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व प्रधान ने मरे हुए व्यक्ति को साल 2015 में 10 दिनों का 1740 रुपये का भुगतान किया गया है जबकि साल 2011 में इस व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा ग्राम प्रधान ने होमगार्ड में कार्यरत एक शख्स को भी मनरेगा मजदूरी का भुगतान किया है जबकि नियम के मुताबिक होमगार्ड में तैनात व्यक्ति मनरेगा श्रमिक नहीं बन सकता। इसके अलावा एक श्रमिक को एक ही तारीख पर दो कामों का भुगतान किया गया है। जो संभव नहीं है। डीपीआरओ ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान कि ओर से जो अनिमियता की गई है इसकी पुष्टि विभागीय जांच में हो चुकी है। पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी पौड़ी डा. विजय कुमार जोगदंडे को सौंप दी गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.