पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के कर्मचारियों को दिवाली से पहले विभाग ने बड़ा तोहफा दिया है।
प्राविधिक शिक्षा में बड़े स्तर पर अधिकारियों के प्रमोशन की प्रकिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही इस साल अगस्त महीने में हुए विभाग के ढांचागत बदलाव की वजह से कई पदों को स्थायी भी किया गया है। जिनमें संयुक्त निदेशक, सचिव प्राविधिक शिक्षा, परीक्षा नियंत्रक के पद शामिल हैं।टेक्नि कल एजुकेशन के अंतर्गत प्रदेश के पॉलिटेक्निक में लोक सेवा आयोग के जरिये 20 नए प्रिसिंपल मिलने जा रहे हैं।
इसके साथ एग्रीकल्चर, अंग्रेजी, बेसिक सांइस, केमिकल सांइस में भी प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। जबकि, निदेशालय स्तर पर एक जीडी ,संयुक्त निदेशक, सचिव प्राविधिक शिक्षा एवं परीक्षा नियंत्रक को स्थायी नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक देशराज ने बताया कि जल्द ही इन पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.