चमोली में नए मेहमानों की दस्तक, गुलजार हुआ केदारनाथ अभ्यारण

चमोली में नए मेहमानों ने दस्तक दी है। ठंड बढ़ने के साथ ही केदारनाथ अभ्यारण में प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू हो गया है।

फिलहाल इस वक्त हिम कबूतर व चकोर के झुंड यहां देखे जा रहे हैं। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर ने बताया कि पिछले दिनों केदारनाथ अभयारण्य के करीब 3400 मीटर की ऊंचाई के क्षेत्र के ताल और चट्टानों में मध्य एशिया के पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करने वाले कोलम्बिड़े परिवार की पक्षी प्रजाति के हिम कबूतरों झुंड को देखा गया है।

प्रवासी पक्षियों का आने के साथ ही उनको पहचानने के साथ ही उनकी सुरक्षा और सुरक्षित प्रवास के बाद वापसी के लिए बकायदा वन प्रभाग ने भी अपनी कसरत तेज कर दी है। प्रभागीय वनाधिकारी ने पक्षियों के चिन्हीकरण उनके आचार, व्यवहार के साथ प्रवास में किसी भी तरह का खलल ना हो, इसकी व्यवस्था करने को कहा है। आपको बता दें कि ठंड आने पर वन्य जीव प्रभाग का केदारनाथ अभयारण्य प्रवासी पक्षियों के आवागमन से गुलजार होता रहा है। इस अभयारण्य के चटृानों, पेड़ों, बुग्यालों में शीत काल के दौरान प्रवास पर मध्य एशियाई देशों अफगानिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्क, रूस आदि देशों से छह प्रजातियों के पक्षी शीतकालीन प्रवास पर इस अभयारण्य में आते जा रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.