फोटो: सोशल मीडिया
पिथौरागढ़ का आकाशवाणी केंद्र 23 साल बाद भी बदहाल है। उत्थान की जगह यहां के रेडियो स्टेशन की हालत खराब ही होती जा रही है।
जिला मुख्यालय में साल 1997 में स्थापित रेडियो स्टेशन सिर्फ रिले सेंटर बनकर रह गया है। अल्मोड़ा और दिल्ली आकाशवाणी केंद्रों के प्रसारित कार्यक्रमों को यहां से रिले किया जाता है। इस आकाशवाणी केंद्र में पहले जहां 10 अधिकारी और कर्मचारी थे, अब स्टेशन में सिर्फ पांच ही कर्मचारी तैनात रहते हैं।
पिथौरागढ़ में 135 से अधिक नाली जमीन पर बने रेडियो स्टेशन को लेकर जिले की जनता को काफी आस थी, लेकिन उनकी ये आस कभी पूरी नहीं हो पाई। पिथौरागढ़ रेडियो स्टेशन को केवल अल्मोड़ा के कार्यक्रमों को यहां से रिले करने का अधिकार है। मीडियम वेब पर 1602 किलो हर्ट्ज पर शाम पांच बजे से रात 10:30 बजे तक केंद्र का सिंगल ट्रांसमीटर ऑन किया जाता है। शनिवार और रविवार को रात 11:20 बजे तक प्रसारण होता है। इतने साल बाद भी इस सेंटर पर एक भी स्टूडियो नहीं है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.