पिथौरागढ़ प्रशासन ने स्वीकार किया नेपाल का ये अनुरोध

पिथौरागढ़ प्रशासन ने धारचूला और जौलजीबी स्थित अंतरराष्ट्रीय झूलापुल को खोलने के नेपाल का अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।

21 से 23 अक्टूबर तक तीन दिनों तक के लिए झूलापुल खोला जाएगा। भारतीय सेना और अर्द्धसैनिक बल से रिटायर हुए नेपाली नागरिकों को भारतीय बैंकों से पेंशन लेने के लिए ये पुल खोला जाएगा। आपको बता दें कि नेपाल ने झूलापुल को खोलने के लिए अनुरोध किया था। जिस पर भारत और नेपाल प्रशासन में सहमति बन गयी है।

अंतरराष्ट्रीय झूलापुल 21 अक्टूबर को सुबह 8 बजे खोला जाएगा। तीनों दिन तक सुबह 8 बजे से 2 बजे तक खोला जाएगा। इस दौरान प्रशासनिक अनुमति के आधार पर जरूरी कामों के लिए भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आने जाने वाले लोगों को भी छूट दी जाएगी। झूलापुलों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नेपाल से आने वाले सभी पेंशनरों की स्क्रीनिंग और जांच करेगी। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की वजह से भारत और नेपाल को जोड़ने वाले झूलापुल पिछले सात महीने से बंद है। सेना और अर्द्धसैनिक बलों से रिटायर हुए नेपाल के सैकड़ो लोग पेंशन के लिए भारतीय बैंकों पर निर्भर हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.