पिथौरागढ़: नेपाल में अपने ही नागरिकों एंट्री वहां की पुलिस ने क्यों बंद कर दी?

पिथौरागढ़ में नेपाल की पुलिस ने झूला पुल के रास्ते नेपाल जाने वाले वहीं के नागरिकों की एंट्री पर कुछ देर के लिए रोक लगा दी।

पिथौरागढ़ के धारचूल में नेपाल और भारत की सीमा पर बने अंतरराष्ट्रीय झूला पुल पर उस वक्त व्यवस्वस्था की स्थिति बन गई, जब नेपाल पुलिस ने अपने ही नागरिकों की एंट्री उन्हीं के देश के लिए कुछ देर के लिए बंद कर दी। ये हालात करीब 6 घंटे तक बने रहे। दरअसल भारत और नेपाल के बीच नेपाली नागरिकों को पेंशन लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय झूला पुल को 3 दिनों तक खोलने पर सहमति बनी थी। आखिरी दिन पेंशनरों के अलावा नेपाल के दूसरे नागरिक भी रोजमर्रा का सामान लेने के लिए भारत आ गए।

ये नागरिक जब अपना सामान लेकर वापस नेपाल जाने लगे तो वहा की पुलिस ने ज्यादा सामान देखकर झूला पुल को 11 बजे ही बंद कर दिया। जिसके चलते सैकड़ों नेपाली नागरिक भारत में ही घंटों फंसे रहे। वहां की पुलिस के इस रवैये के बाद नेपाली नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। हालांकि भारतीय प्रशासन की ओर से नेपाल प्रशासन से बातचीत करने के बाद शाम 5 बजे पुल खोल दिया गया। जिसके बाद ही नेपाली नागरिक वापस नेपाल जा सके।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.