पिथौरागढ़: पहाड़ों से क्यों लोग कर रहे हैं पलायन, जान लीजिये वजह?

पिथौरागढ़ में पहाड़ों में बसे गावों के लोग बड़ी तादाद में पलायन करने को मजबूर हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 10 हजार लोगों में से 8.72 फीसदी लोग ऐसे हैं जिन्होंने कृषि उत्पादन में कमी और जंगली जानवरों के डर से पहाड़ छोड़ा है। इसके अलावा रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के बाद जंगली जानवर और कृषि ऐसे मामले हैं जिसको लेकर सबसे ज्यादा लोगों ने पलायन किया है। आपको बता दें कि जिले में 1739 राजस्व गांव हैं। इनमें से आबाद गांवों की संख्या 1640 है। जिले के कुल 973 गांव पलायन की जद में हैं। पलायन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक सीमांत जिले पिथौरागढ़ के 384 गांवों से लोगों ने बड़ी संख्या में पलायन किया है। जिले के जिन दस हजार लोगों ने स्थायी रूप से पलायन किया उनमें सबसे ज्यादा 42.81 फीसदी पलायन रोजगार की तलाश में घर छोड़ा है। शिक्षा के लिए 19.15 प्रतिशत, 10.13 प्रतिशत लोग मेडिकल सुविधाओं के लिए शहरों में रहने लगे।

पलायन की एक बड़ी वजह जंगली जानवरों का डर और खेती उत्पादन में कमी रहा है। इसके चलते 8.72 प्रतिशत लोगों ने खेतीबाड़ी को तिलांजलि दे दी। इनमें जंगली जानवरों के भय से 4.6 प्रतिशत जबकि कृषि उत्पादन में कमी के कारण 4.66 प्रतिशत लोगों ने गांव छोड़ दिए हैं। चिंताजनक बात यह है कि किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे जानवरों के आतंक से निपटने के लिए अभी भी कोई ठोस नीति नहीं बन पाई है। बंदर, सूअर, सेही किसानों की मेहनत पर लगातार पानी फेर रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.