उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में टैक्सी ड्राइवर्स और पुलिस के बीच विवाद बढ़ा, संचालकों ने निकाला जुलूस

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में टैक्सी यूनियन और पुलिस के बीच पार्किंग का विवाद बढ़ता जा रहा है।

मंगलवार को टैक्सी ड्राइवर्स ने शहर में जूलूस निकालकर नई पार्किंग व्यवस्था का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पार्किंग की पुरानी व्यवस्था जब तक दोबारा से लागू नहीं होती वो टैक्सियों का संचालन शुरू नहीं करेंगे। टैक्सी चालकों ने ये जुलूस टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में निकाला।

ये जुलूस देवसिंह मैदान से शुरू हुआ और रोड़वेज स्टेशन, गुप्ता तिराहा होते हुए कलक्ट्रेट तक पहुंचा। इस दौरान टैक्सी संचालकों ने जमकर नारेबाजी की। टैक्सी ड्राइवर्स ने कहा कि स्टेशन से बाहर पार्किंग बनाए जाने से टैक्सी चालकों को कई किलोमीटर ज्यादा आवाजाही करनी पड़ेगी। इसकी वजह से उनको काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। टैक्सी संचालकों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। उन्होंने प्रशासन से पूर्व की तरह ही पार्किंग व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

5 hours ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.