उत्तराखंड: कोरोना संकट में इस इलाके के लिए बड़ी खुशखबरी, 120 रुपये की दवा सिर्फ 20 रुपये में मिलेगी

उत्तराखंड में लॉकडाउन और कोरोना महामारी से लोग परेशान हैं। इस बीच अल्मोड़ा से अच्छी खबर आई है।

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत वासियों के लिए इस कोरोना महामारी में बड़ी खुशखबरी है। रानीखेत के गोविंद मेहरा राजकीय चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र को खोल दिया गया है। लम्बे समय से क्षेत्र वासी इसकी मांग कर रहे थे। औषधि केंद्र का शुभारंभ क्षेत्र के विधायक करन मेहरा और उप जिला अधिकारी अभय प्रताप ने किया।

औषधि केंद्र खुलने से स्थानीय लोग बेदह खुश हैं। सरकार के इस कदम का लोगों ने स्वागत किया है और खुशी जाहिर की है। लोगों ने कहा कि अब उनको इसका लाभ मिलेगा और गरीब आदमी को सस्ते दामों पर दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

वहीं, क्षेत्रीय विधायक करन माहरा  ने राजकीय चिकित्सालय में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि रानीखेत में जन औषधि केन्द्र खुलने से क्षेत्रीय जनता को काफी सुविधा मिलेगी। यहां पर बहुत सस्ती दरों में दवां उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, जिसका वो स्वागत करते हैं।

जन औषधि केंद्र से लोगों को क्या फायदा होगा?

इस औषधि केंद्र में बहुत सारी दवाएं बाजार दाम से आधे से कम कीमत पर मिलेंगी। जो दवाएं बाजार में 120 रुपये में मिल रही हैं, वो दवाएं यहां पर सिर्फ 20 रुपये में मिल जाएंगी। 20 से 30 फीसदी की लागत में यहां पर दवाइयां मिल जाएंगी। जो सैनिटरी पैड बाजार में 10 रुपये का मिलता है वो यहां पर सिर्फ एक रुपये में महिलाएं खरीद सकती हैं।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 day ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.