उत्तराखंड पुलिस पर उत्तर प्रदेश में हमला! वांछित आरोपी को गिरफ्तारी करने गई थी टीम

उत्तरखंड पुलिस पर उत्तर प्रदेश के बिजनौर के बढ़ापुर थाना इलाके में हमला हुआ है।

बताया जा रहा है कि उधम सिंह नगर के गदरपुर थाने के उप-निरीक्षक गौरव जोशी के नेतृत्व में एक टीम भगोड़े आरोपी को पकड़ने के लिए यूपी के बाढ़ थाना इलाके में शनिवार रात को पहुंची थी। जैसे ही उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया। आरोप है कि परिजनों ने पुलिस की वर्दी फाड़ दी। इस दौरान दांत से भी काटा।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू को उसके परिजों ने छुड़ाने की कोशिश भी की। उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि राजेंद्र उर्फ राजू पुत्र दयाल विभिन्न राज्यों विभिन्न थानों में वांछित आरोपी है। पुलिस ने बताया कि आईटीआई काशीपुर थाने और बाजपुर थाने में भी उसके खिलाफ केस दर्ज है। गदरपुर पुलिस ने पुलिस टीम पर हमले के आरोप में भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.