उत्तराखंड: नकली ई-पास से केदारनाथ जा रहे तीर्थयात्रियों को पुलिस ने पकड़ा, इतने यात्रियों को लौटाया वापस

उत्तराखंड में शनिवार से शुरू हुई चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। चारों धामों के साथ ही हेमकुंड साहिब और लोकपाल के दर्शनोें के लिए भी भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है।

हालांकि धामों में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी गई है और स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा कोर्ट के निर्देशानुसार ही ईपास जारी किए जा रहे हैं लेकिन फिर भी कुछ लोग नकली ई—पास के जरिए धामों में जाने की कोशिश भी कर रहे हैं। ऐसे ही नकली ई—पास के साथ आए 18 तीर्थयात्रियों को पुलिस ने वापस लौटा दिया है। विदित हो कि चार धामों के कपाट खुलने के बाद से यात्रा पर कोविड-19 के चलते प्रतिबंध लगा हुआ था।

हाईकोर्ट नैनीताल द्वारा 19 दिसंबर से यात्रा शुरू करने की अनुमति दी थी। हालांकि यात्रा के लिए कुछ प्रतिबंध भी यात्रा के लिए लागू किए गए हैं। यात्रा शुरू होने के साथ ही प्रशासन द्वारा भी ई-पास जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। 20 और 21 सितंबर तक के लिए कुल 17403 ई पास जारी किए गये थे। देवस्थानम बोर्ड की ओर से जारी ई-पास से श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद कुछ ऐसे भी लोग हैं जो नकली ई-पास बनवा कर यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड पुलिस ने ऐसे 18 लोगों को पकड़ा है जो नकली पास के साथ चारधाम यात्रा करने की कोशिश कर रहे थे। इन 18 तीर्थयात्रियों को पुलिस ने वापस लौटा दिया है।


पुलिस के अनुसार नकली ई-पास लेकर यात्रा करने की कोशिश करने वाले 18 लोगों को सोमवार को रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग में एक चेक पोस्ट पर पकड़ा गया। सोनप्रयाग केदारनाथ से लगभग 24 किलोमीटर दूर है। प्रबंधन ने अभी तक लगभग 42 हजार लोगों को ई-पास जारी किए हैं। रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त लोगों की सूची में यात्रियों के नाम नहीं मिलने के बाद 18 लोगों के ई-पास फर्जी पाए गए थे। जिसके बाद उन्हे चेक पोस्ट से ही वापस लौटा दिया गया है। वहीं तीर्थयात्रियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने एरिया के पास के एक साइबर कैफे से ई-पास लिए थे। यात्रियों ने दावा किया है कि उन्हें नहीं पता था कि ई-पास नकली हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.