उत्तराखंड के नैनीताल में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ीट कार्रवाई की है।
एसओजी और हल्द्वानी पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 62.60 लाख रुपये कीमत की हेरोइन और स्मैक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, एसओजी और मुखानी पुलिस की ओर से आज ब्लॉक तिराहे पर जांच अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान भगवानपुर मार्ग पर एक नशे के सौदागर सोमदत्त पुत्र ओमप्रकाश निवासी सैनी निशान, थाना फलावदा, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश को रोक कर जांच की गई तो उसके पास से बहुमूल्य 541 ग्राम हेरोइन और 26 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।
उसके खिलाफ थाने में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस उसके संपर्कों की तलाश में जुट गई है पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने पुलिस टीम को 1,0000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.