उत्तराखंड: नागरिकता कानून को लेकर सिपाही ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, मचा बवाल, विभाग ने की कार्रवाई

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में बवाल मचा है। देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग केंद्र सरकार से इस कानून को वापस लिए जाने की मांग कर रह हैं।

उत्तरकाशी में एक कांस्टेबल द्वारा नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर बवाल खड़ा हो गया है। देहारादून के शहर कोतलवाली पर प्रदर्शन के बाद पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

देहरादून कोतवाली पर प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को एसपी सिटी श्वेता चौबे ने कंस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद इस मामले में पुलिस विभाग की ओर से आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उत्तरकाशी के एसपी को रिपोर्ट भेजी गई, जिसके बाद कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया।

उत्तरकाशी के एसपी पंकज भट्ट ने कहा कि आरोपी कांस्टेबल उमेश गिरी हरिद्वार का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि कांस्टेबल डामटा पुलिस चौकी पर तैनात है। फिलहाल कुछ दिनों से आरोपी कांस्टेबल छुट्टी पर चल रहा है। एसपी ने बताया कि कांस्टेबल उमेश गिरी द्वारा नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि जांच के बाद फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट पाया गया। इसके बाद कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक कमल सिंह पंवार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.