उत्तराखंड: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पर आर-पार, BJP ने किया स्वागत, कांग्रेस का सवाल

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने बजट सत्र में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया है। अब इस पर सियासत तेज हो गई है।

सरकार के इस फैसले पर विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है। अल्मोड़ा पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने नगरपालिक सभागार में एक प्रेसवार्ता की, जिसमें उन्होंने गैरसेंण में चल रहे बजट सत्र को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सत्र की अवधि बढ़ानी चाहिए, ताकि राज्य की समस्याओं को लेकर चर्चा हो सके और विपक्ष को भी बोलने का मौका मिले।

इसके साथ ही प्रकाश जोशी ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने को लेकर कहा कि सरकार जनता के साथ न्याय नहीं कर रही है। उन्होंने गैरसैंण को स्थाई रूप से राजधानी घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बन रही है, जिसमें कांग्रेस गैरसैंण को पूर्ण रूप से स्थाई राजधानी बनाएगी। वही, प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्षक पीताम्बर पांडे, नगराध्यक्ष पुरन रौतेला, परितोष जोशी, हेम तिवारी आदि लोग मौजूद थे।

जहां कांग्रेस सरकार के फैसले पर सवाल खड़े कर रही है, वहीं बीजेपी और उसके नेता सरकार के फैसला का स्वागत कर रहे हैं। अल्मोड़ा में बीजेपी की जिला कार्यकारणी में सीएम तिरवेंद्र सिंह रावत के फैसला का स्वागत किया गिया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सीएम और सभी विधायकों को धन्यवाद कहा।

बीजेपी के नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने का फैसला उत्तराखंड के उन सभी इलाकों के विकास के लिए कारगर साबित होगी। बीजेपी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि उनकी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में उत्तराखंड की जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थित है, जिसके लिए यहां की जनता ने लम्बा संघर्स किया है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

6 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

6 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

6 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.