लॉकडाउन को दौरान सरकार को राजस्व का बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी की भरपाई करने के लिए कई राज्यों की सरकारों ने लॉकडाउन में भी शराब की बिक्री की इजाजत देने का फैसला लिया।
उत्तराखंड की सरकार ने भी शराब की दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी है। लेकिन अब सरकार के इस फैसले का विरोध शुरू हो गया है। चमोली जिले देवाल में शराब की दुकान को खोलने के विरोध में ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में लोगों ने दुकानों के बाहर प्रदर्शन किया और अनशन पर बैठ गए। पुलिस के समझाने के बाद भी जब आंदोलनकारी धरने से नहीं उठे तो पुलिस को जबरन धरना स्थल को खाली करा दिया। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख देवाल दर्शन दानू को गिरफ्तार कर लिया।
ब्लॉक प्रमुख की गिरफ्तारी से नाराज 10 और अनशनकारियों ने शराबबंदी के समर्थन में खुद ही गिरफ्तारी दे दी। धरना स्थल को खाली कराने को लेकर पुसि की अनशनकारियों से तीखी बहस भी हुई। इसके बाद गिरफ्तार हुए ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू ने जेल में भी भूख हड़ताल करने का एलान कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उलंघन करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। आपको बता दें कि किसी भी प्रदेश की सरकार की बड़ी कमाई शराब की बिक्री पर लगाए गए टैक्स से होती। इसी वजह से सरकार ने खुद के खाली होते खजाने को भरने के लिए ये फैसला किया है।
थराली से मोहन गिरी की रिपोर्ट
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.