उत्तराखंड: अल्मोड़ा में PWD के जेई पर जमीन कब्जाने का आरोप, DM से कार्रवाई की मांग

अल्मोड़ा में पीडब्लूडी के जेई पर स्थानीय लोगों की जमीनों को कब्जा करने आरोप लगा है। इस मामले में नगर के थपलिया निवासी स्थानीय लोगों ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

स्थानीय लोगों ने ज्ञापन सौंपकर कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ कर्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में स्थानीय लोगों का कहना है कि अशोक कुमार सिंह जो कि मूल रूप से यूपी के निवासी हैं। वर्तमान में अल्मोड़ा में लोक निर्माण वि​भाग प्रांतीय खण्ड में कनिष्ठ अभियंता के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि उनके द्वारा स्थानीय लोगों को डरा धमका कर उनकी जमीनों पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि अशोक कुमार सिंह अराजक तत्वों को ढाल बनाकर अवैध हथियारों के बल पर लोगों को डराते धमकाते हैं और उनको जान से मारने की धमकी देते हैं। इसके विरूद्ध समय-समय पर लोगों द्वारा शिकायत की गई, लेकिन उसके खिलाफ कोई मुकदर्मा दर्ज नही ​हुआ। क्योंकि इस व्यक्ति को ऊंचे ओहदे पर बैठे लोगों द्वारा संरक्षण प्राप्त है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अशोक सिंह द्वारा अल्मोड़ा के थपलिया मोहल्ले में अवैध रूप से बहुमंजिला मकान का निर्माण कराया जा रहा है। इस भवन के निर्माण के लिए उनके द्वारा डाक विभाग, नगर पालिका और स्थानीय लोगों की भूमि को अवैध रूप से कब्जाई गई है। यहीं नहीं इस बहुमंजिला भवन का जिला विकास प्राधिकरण से कोई नक्शा भी पास नही करवाया गया है।

वही, लोक निर्माण वि​भाग प्रांतीय खण्ड में कनिष्ठ अभियंता अशोक सिंह ने अपने ऊपर लगाए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि थापलिया मोहल्ले में उन्होंने जो जमीन खरीदी है उसकी उनके पास रजिस्ट्री है। उनके खिलाफ कुछ लोग षड्यंत्र करने में लगे हैं। उन्होंने थपलियाल मोहल्ले के हरीश जोशी पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा अवैध रूप से जमीन कब्जाई गई है। वो मुझपर दवाब बनाकर मेरा मकान बेचने की कोशिश में लगे हैं।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 month ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.