उत्तराखंड: वन विभाग के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, दो साल के मासूम को गुलदार ने बनाया था शिकार

उत्तराखंड में अल्मोड़ा के भैसियाछाना ब्लॉक के डूंगरी इलाके के उडलगांव में गुलदार द्वारा दो साल के मासूम शिकार बनाने से इलाके में गुस्सा है।

कांग्रेसजनों ने सोमवार को वन विभाग के दफ्तर के सामने प्रभागीय वन अधिकारी का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया और इस्तीफे की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने कहा कि लम्बे समय से अल्मोड़ा नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार का आतंक बना हुआ है और वन विभाग इन गुलदारों के आतंक को रोकने में पूरी तरह असफल साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि चार दिन पूर्व भी नगर कांग्रेस ने गुलदार के संभावित सभी क्षेत्रों में पिजड़ा लगाने की मांग प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से की थी, लेकिन वन विभाग के ने लापरवाही की और कहीं पर भी पिजड़ा नहीं लगाया गया। कांग्रेसजनों ने मांग की है कि डुंगरा गांव के गुलदार को अविलम्ब नरभक्षी घोषित किया जाए। इसके साथ ही अल्मोड़ा नगर सहित समूचे क्षेत्र में जहां पर भी गुलदार दिखाई दे रहा है अविलम्ब पिजड़े लगाए जाएं। कांग्रेसजनों ने कहा कि इतना बड़ा वन विभाग होते हुए भी अगर विभाग इन नरभक्षी गुलदारों को पकड़ने में लगातार असफल साबित होता है तो वन विभाग के अल्मोड़ा रेंज के डीएफओ, रेंजर सहित ऊंचे ओहदों पर बैठे आला अधिकारियों को तुरंत अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।

इस मौके पर कांग्रेसजनों ने कहा कि अगर तुरंत डुंगरा गांव के नरभक्षी गुलदार को आदमखोर घोषित नहीं किया गया और गुलदार प्रभावित सभी क्षेत्रों में पिजड़े नहीं लगाए गए तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर प्रभागीय वनाधिकारी के खिलाफ आन्दोलन को बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व छात्रसंघ उपसचिव वैभव पान्डेय, राबिन भन्डारी, सुमित कुमार, पारितोष जोशी, कैलाश पन्त, भैरव पन्त, विनोद सिंह, अरविन्द रौतैला,  इन्द्रा वर्मा, संगम पान्डे, प्रकाश पान्डेय सहित दर्जनों कांग्रेसजनों उपस्थित रहे।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

4 hours ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

This website uses cookies.