उत्तराखंड: पहाड़ों में रेल दौड़ने का सपना जल्द होगा पूरा! रेलवे ने 26 दिन में पहाड़ों में सुरंग बनाकर रिकॉर्ड किया कायम

रेलवे ने सिर्फ 26 दिन में पहाड़ों में सुरंग बनाकर एक रिकॉर्ड बना दिया है। 16 हजार 216 करोड़ रुपये के इस रेल प्रोजेक्ट में ऋषिकेश के शिवपुरी से ब्यासी तक के बीच एक सुरंग बनाई गई है।

देश की जानी-मानी कंपनी एल एंड टी ने महज 26 दिन के भीतर पहाड़ों को चीरकर एक किलोमीटर से ज्यादा की सुरंग बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल विकास निगम के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही कंपनी की भी तारीफ की है। इस सुरंग के बनने के साथ ही उत्तराखंड में त्रषिकेश से लेकर कर्णप्रयाग तक रेलवे मार्ग के काम में तेजी आ गई है।

रेलवे के इस प्रोजेक्ट को लेकर पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का कार्य टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद केवल 26 दिनों में शिवपुरी से ब्यासी के मध्य 1,012 मीटर एनेटीएम (न्यू आस्ट्रियन टनलिंग मेथड) टनलिंग को पूरा करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

दरअसल, उत्तराखंड में रेल प्रोजेक्ट-2 में 12 नए रेलवे स्टेशन और 17 नई सुरंगें बनाई जानी हैं। इनमें से 8 मीटर व्यास वाली 11 सुरंगों की लंबाई छह किलोमीटर से ज्यादा है। इन सुरंगों में 6 मीटर व्यास की निकासी सुरंग भी शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट में अब तक 35 किलोमीटर से ज्यादा सुरंगें बनाई जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि 125 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट के तहत देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और कर्णप्रयाग आपस में जोड़े जाएंगे। जिसमें 100 किलोमीटर रेल लाइन सुरंगों के भीतर ही होगी। वहीं दूसरी ओर केंद्र की सरकार ने विकास की गति को बढ़ाते हुए यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम यानी चारधाम यात्रा को भी रेलवे लाइन से जोड़ने पर भी काम शुरू कर दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 week ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 week ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.