फोटो: न्यूज़ नुक्कड़
उत्तराखंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विशेष महत्व है। ऐसे कार्यक्रमों में अपनी संस्कृति के बार में बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
ऐसा ही एक सांस्कृतिक कार्यक्रम अल्मोड़ा के नन्दादेवी रामलीला एवं सांस्कृतिक ग्रुप द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी तकनीक संस्थान, श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित किया गया। ‘विरासत-2020’ कार्यक्रम के तहत ढाई घंटे की रामलीला का मंचन किया गया। रामलीला मंचन के दौरान प्रस्तुत किए गए प्रंसगों को दर्शकों ने खूब सराहा। कलाकारों ने अपने भावपूर्ण अभिनय से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बधाई देते हुए कहा कि स्पीक मैके की यह सराहनीय पहल है। वो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्री स्तर पर सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने का काम कर रही है। नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने भी सफल मंचन पर ग्रुप को बधाई दी।
रामलीला दल में प्रबंधक नरेंद्र कुमार अतुल वर्मा, परितोष जोशी, महेन्द्र सिंह बिष्ट, हर्ष जोशी, प्रेरणा जोशी, मानसी मेहरा, पुष्पा रौतेला, सन्दीप साह, शशि मोहन पाण्डेय, जगदीश बिष्ट, प्रकाश सनवाल, राजू रौतेला, अर्जुन बिष्ट, कुलदीप मेर, गणेश मेर, अजय जोशी, संजय जोशी, विशाल जोशी मनोज परगई शामिल हुए।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.