उत्तराखंड: त्रिवेंद्र कैबिनेट में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर, जानें क्या है खास

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट की बुधवार को बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं।

बैठक में सात प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इसमें 6 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई। बताया जा रहा है कि अब सरकार नगर निगमों की तरह अब 41 नगर पालिकाओं और 42 नगर पंचायतों में हाउस टैक्स की वसूली के लिए स्वर कर व्यवस्था रहेगी। बताया जा रहा है कि निकायों को आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है।

राजाजी राष्ट्रीय पार्क में सरकार ने इको सेंसिटिव क्षेत्र तय किया है। इसके तहत पार्क का 819 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का 296 वर्ग किलोमीटर इसके तहत आएगा। पार्क क्षेत्र में आने वाले 825 गांवों में से अब सिर्फ 22 ही इको सेंसिटिव क्षेत्र के दायरे में आएंगे।

पशु पालन विभाग के तहत राज्य के 13 जिलों में पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान के लिए प्राइवेट गर्भाधान केंद्रों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। ये राशि पहाड़ी इलाकों में 50 रुपये और मैदानी इलाकों में 40 रुपये होगी।

कैबिनेट के अन्य फैसले:

  • महाधिवक्ता को नियुक्ति प्राधिकारी बनाने की व्यवस्था वाले उपनियम में बदलाव किया गया।
  • महाधिवक्ता को उप सचिव रैंक से ऊपर का अधिकारी नामित करने का अधिकार मिला। 
  • नगर पालिका अधिनियम 2016 संशोधन विधेयक विधानसभा में पेश किया जाएगा।
  • स्लाटर हाउस विहीन क्षेत्र घोषित करने का अधिकार सरकार के पास होगा।
  • उत्तराखंड पंचायती राज और स्थानीय निकाय सेवा शर्तों की नियमावली को मिली मंजूरी।
  • राज्य लोक सेवा आयोग की नियमावली संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी।
newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.