उत्तराखंड के रुड़की में 65 साल की बुजुर्ग महिला से रेप, पूरा पहाड़ हुआ शर्मसार!

उत्तराखंड के रुड़की में ऐसी घटना सामने आई है, जिससे पूरा पहाड़ शर्मसार हो गया है।

रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली थाना इलाके के एक गांव में सगाई के मौके पर एक युवक ने घर में 65 साल की बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घिनौनी वारदात को अंजाम देकर युवक मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग महिला ने घटना की जानकारी अपनी बेटी को दी। इसके बाद महिला की बेटी ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के बिपिन रावत बने देश के सबसे शक्तिशाली अधिकारी, सेना अध्यक्ष से रिटायर होने के बाद बने CDS, उनके पास होंगे ये खास अधिकार

पाड़ित महिला की बेटी की शिकायत के अनुसार, आरोपी युवक ज्वालापुर का रहने वाला है जो उनका रिश्तेदार है। आरोपी युवक सगाई के मौके पर उनके घर आया था। आरोपी युवक रात में 65 साल की बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया। इस दौरान उसने बुजुर्ग को डरा धमका कर दुष्कर्म किया। साथ ही उसने बुजुर्ग महिला को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग महिला ने घटना की जानकारी अगले दिन अपनी बेटी को दी।

शिकायत दर्ज करने के बाद एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। एएसआई ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला का मेडिकल करा लिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

1 month ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

1 month ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

1 month ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

1 month ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 month ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 months ago

This website uses cookies.