‘उत्तराखंड रत्न’ से 14 दिग्गजों को किया गया सम्मानित, इन ‘रत्नों’ ने अपने काम से पहाड़ का बढ़ाया मान

उत्तराखंड में शानदार काम करने के लिए 14 दिग्गजों को उत्तराखंड रत्न से सम्मानित किया गया है। उत्तरांचल कॉलेज ऑफ बायोमेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल सेवला खुर्द के सभागार में अखिल भारतीय बुद्धिजीवी सम्मेलन के 40वें अधिवेशन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इन दिग्गजों को सम्मानित किया।

समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड रत्न से सम्मानित होने वाले दिग्गजों की समाज को लेकर जिम्मेदारी और बढ़ गई है। बेबी रानी मौर्य ने कहा कि कि माता-पिता को बच्चों में सेवा के संस्कार विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के प्रति आदर, अभावग्रस्त लोगों की सेवा, मानवीय संवेदनशीलता जैसे गुण जिन परिवारों से बच्चों को मिलते हैं वो सामाजिक कार्यों में भी योगदान देते हैं। राज्यपाल ने कहा कि जो हमसे कमजोर हैं, उन्हें उनकी क्षमता उपलब्ध कराना, उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और शिक्षा के मौके मुहैया कराना ही असल में समाज सेवा और राष्ट्र प्रेम है।

उत्तराखंड रत्न पुरस्कार से इन्हें 14 दिग्गजों को सम्मानित किया गया:

गुरदेव सिंह वार्ने (प्रबंध निदेशक) उत्तरांचल (पीजी) कॉलेज ऑफ बायोमेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल सेंवला खुर्द, प्रोफेसर हेमचंद (कुलपति एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी), डॉ. विजय सिंह, डॉ. अग्रिम रस्तोगी, डॉ. रविकांत,  डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. बलवंत सिंह रावत, आशीष अग्रवाल, सचिन जैन, धीरेंद्र सिंह पंवार, अरुण अग्रवाल, सौरभ रोशन बंसल, मोहम्मद शाबेज और लोक गायिका संगीता ढौंडियाल को सम्मानित किया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.