उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, शासन स्तर पर तैयारी शुरू

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। इसके लिए शासन स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है।

इसका उदे्श्य चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की पूरी जानकारी रखना है। इसके साथ ही अब अन्य राज्यों के निजी दोपहिया और चैपहिया वाहनों के लिए भी चारधाम और हेमकुंड यात्रा के लिए ट्रिप कार्ड बनाना अनिवार्य किया जाएगा। इनके लिए यूजर चार्जेज के रूप आनलाइन एंट्री सेस वसूला जाएगा। यूजर चार्जेज की दर 20 रुपये के स्थान पर 50 रुपये करने की तैयारी है।

प्रदेश में कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए चारधाम यात्रा शुरू करने की तैयारी हो चुकी है। एक जुलाई से तीन स्थानीय जिलों, यानी रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के लिए चारधाम यात्रा शुरू की जा रही है। 11 जुलाई से पूरे प्रदेशवासियों के लिए चारधाम यात्रा शुरू होगी। इसके बाद अन्य राज्यों के लिए चारधाम यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।

इसे देखते हुए पर्यटन व परिवहन विभाग यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। पर्यटन विभाग यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू कर रहा है। इसमें व्यावसायिक वाहन व निजी वाहनों से जाने वाले यात्री भी शामिल हैं। चारधाम यात्रा को लेकर हाल ही में सचिव परिवहन डा. रंजीत सिन्हा ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

इसमें व्यावसायिक वाहनों की तर्ज पर अन्य राज्यों के निजी वाहनों के लिए ट्रिप कार्ड बनाने का निर्णय लिया गया। निजी वाहनों का आनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही एंट्री सेस भी आनलाइन लेने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना भी अनिवार्य करने को कहा गया है। कोई वाहन बिना सूचना दिए किसी धाम पर जाएगा तो पर्यटन विभाग द्वारा लगाए जा रहे हाइटेक आटोमेटिक नंबर प्लेट रजिस्ट्रेशन (एएनपीआर) कैमरे के जरिये इसकी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.