फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में धूमधाम से 71वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया।
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बरेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। सेना, आईटीबी, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों ने राज्यपाल को सलामी दी। समारोह में लोक कलाकारों मनमहोक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर राज्यपाल ने अपने क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।
समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया और सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, स्थानीय विधायक खजान दास और मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह समेत सभी अधिकारी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान अधिकारियों, कार्मिकों और पुलिस के जवानों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रेवतीपुर ब्लॉक में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।…
सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश राज्य और अन्य संबंधित अधिकारियों को कोल्लेरू झील के कथित…
उत्तराखंड के में केदारनाथ यात्रा से इस साल भी रुद्रप्रयाग जिले के महिला स्वयं सहायता…
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। चारधाम यात्रियों के लिए अच्छी खबर हैं।…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक…
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham( के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ…
This website uses cookies.