हरिद्वार में उत्तराखंड को शर्मसार करने वाला मामला! इलाज के नाम पर युवती के साथ तांत्रिक ने किया ‘गंदा’ काम

हरिद्वार में देवभूमि को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के ज्वालापुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर तांत्रिक ने युवती के साथ घिनौना खेल खेला है।

पीड़िता की याचिका पर कोर्ट ने पुलिस को तांत्रिक समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। ज्वालापुर इलाके में रहने वाली युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी तबीयत पिछले कई महीनों से खराब चल रही थी। युवती ने बताया कि उसके एक परिचित ने उसके पिता को तांत्रिक से इलाज कराने की सलाह दी थी। युवती के मुताबिक, इसके बाद उसके परिजन उसे धनपुरा के रहने वाले तांत्रिक फारुख के पास ले गए। आरोप है कि तांत्रिक ने युवती का तंत्र-मंत्र से इलाज करने के नाम पर चार लाख रुपए ऐंठ लिए, लेकिन युवती की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि इलाज के नाम पर तांत्रिक ने उसका शारीरिक शोषण भी किया।

जैसे युवती ने अपने परिजनों से आपबीती बताई वो गुस्से में तांत्रिक के घर पहुंचे और रुपये वापस किए जाने की मांग की। इस दौरान तांत्रिक ने पैसे वापस करने से इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद तांत्रिक और उसके परिजन उनके घर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। यही नहीं तांत्रिक ने युवती को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद युवती के परिजन कोर्ट पहुंचे। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तंत्रिक समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.