उत्तराखंड: आज से बेमियादी हड़ताल पर जनरल-ओबीसी सरकारी कर्मचारी, ये है वजह

उत्तराखंड में आज से जनरल और ओबीसी कटेगरी वाले सरकारी कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक बिना आरक्षण पदोन्नति बहाली का शासनादेश उन्हें नहीं मिल जाता, हड़ताल जारी रहेगी।

अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी संघ के यूनियन ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की, लेकिन बात नहीं बन पाई। आंदोलन का नेतृत्व कर रही उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने सभी जनरल और ओबीसी कर्मचारियों से अपील की है कि वे हड़ताल में जरूरत शामिल हों। अपना विरोध दर्ज कराने के लिए पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर के जनरल और ओबीसी कर्मचारी विधानसभा का घेराव करने गैरसैंण के लिए कूच करेंगे। उनका वहां तीन मार्च को विधानसभा का घेराव करने का कार्यक्रम है।

कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से विधानसभा की कार्यवाही प्रभावित हो सकती है। क्योंकि मंगलवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि पदोन्नति में आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं है और इस पर प्रदेश सरकार को फैसला लेना है। बावजूद इसके सरकार इतना सोच-विचार क्यों कर रही है। सरकार इस प राजनीति कर रही है।

वहीं सरकार का इस पूरे मामले में कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए बातचीत की जा रही है। हड़ताल किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। तीन मार्च से बजट सत्र शुरू हो रहा है। ये प्रदेश के विकास से जुड़ा मसला है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा है कि मैं आशा करता हूं कि कर्मचारी हड़ताल के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.