उत्तराखंड: दो दिनों के बाद खुला ऋषिकेश-गंगोत्री नेशनल हाईवे, लैंडस्लाइड के बाद हो गया था बंद

चमोली में ऋषिकेश-गंगोत्री नेशनल हाईवे फिलहाल खुल गया है। करीब 58 घंटे के बाद रास्ते से मलबे को हटा लिया गया है।

रास्ता खुलने से बड़ी तादाद में फंसे में ट्रक और दूसरी गाड़ियों के ड्राइवर ने राहत की सांस ली है। बता दें कि रास्ते पर कुम्हारखेड़ा के पास 24 अगस्त सुबह सात बजे भारी चट्टान टूट कर सड़क पर गिर गया था। जिसके बाद से ही इस रास्ते से आवाजाही बंद थी। रोड ब्लॉक होने की वजह से छोटी गाड़ियों को पीटीसी के जरिये भेजा गया था। हालांकि मंगलवार को वो रास्ता भी बंद हो गया। जिसके बाद गाड़ियों को हिंडोलाखाल से नीर होते हुए नरेंद्रनगर भेजना पड़ा. इस दौरान बड़ी गाड़ियों के निकलने का कोई जरिया नहीं बना और वो जहां की तहां खड़ी रहीं। जिसकी वजह से लंबा जाम भी लग गया था। जाम लगने की वजह से टिहरी जिले में जरूरी चीजों की किल्लत भी शुरू हो गई थी।

वहीं उत्तरकाशी के बड़कोट में मंगलवार रात हुई बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुआ है। जिसकी वजह से यमुनोत्री हाईवे कई जगह पर बंद हो गया है। राहत की बात ये है कि बुधवार को सुबह से बारिश नहीं हुई। हल्की फुल्की धूप निकली हुई है। यमुनोत्री हाईवे ओजरी डबरकोट, राना चट्टी के पास खोल दिया गया है। हाईवे रात से ही दोनों जगह मलबा बोल्डर आने से बंद हो रखा था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.