उत्तराखंड: खाई में दो बोलेरो वाहन गिरने से पसरा मातम, चार लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में दो सड़क हादसों से मातम पसर गया है। देहरादून के कालसी चकराता मोटर मार्ग पर और गोपेश्वर में खाई में बोलेरो वाहन गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

सबसे पहले देहरादून के कालसी चकराता मोटर मार्ग पर चापनू और जजरेड के बीच हुए सड़क हादसे की। यहां पर बोलेरो जीप खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 11 बजे बोलेरो कोरुवा से विकासनगर आ रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति और मृतकों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को कालिंदी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, दूसरा हादसा गोपेश्वर में हुआ है। बताया जा रहा है कि निजमूला घाटी में बिरही-सैंजी सड़क पर बोलेरो चालक वाहन लेकर अपने गांव सैंजी से ब्यारा बाजार आ रहा था। इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर भूमियाल मंदिर के पास भूस्खलन क्षेत्र में मिट्टी में वाहन रपटकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया। वहीं, ड्राइवर को मामूली चोटें आई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.