उत्तराखंड से बाहर जाने वाले यात्री ध्यान दें, CAA पर प्रदर्शन के बीच इन राज्यों के लिए रोडवेज बसें बंद की गईं

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में हो रहे प्रदर्शन का असर उत्तराखंड परिवहन पर पड़ा है।

उत्तराखंड परिवहन विभाग ने उग्र प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए बसों का संचालन बंद कर दिया है। परिवहन विभाग ने शुक्रवार को मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, लखनऊ समेत गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए बस का संचालन नहीं किया। विभाग ने दिल्ली गईं सभी बसों को शुक्रवार को मोहननगर से ही वापस बुला लिया। जाहिर है प्रदर्शन के दौरान बसों में प्रदर्शनकारी तोड़फोड़ के साथ आगजनी कर रहे हैं।

राज्य परिवहन विभाग ने दिल्ली के कश्मीरी गेट आइएसबीटी पर फंसी रोडवेज की करीब 30 वाल्वो और एसी बसों को वहीं खड़े रहने का आदेश दिया है। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों द्वारा सीलमपुर में बसों में तोडफोड़ की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए रोडवेज के प्रबंध निदेशक रणवीर चौहान ने शुक्रवार दोपहर दिल्ली रूट की सभी बसों का संचालन अग्रिम आदेशों तक स्थगित करने का आदेश दिया। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में उग्र प्रदर्शन की सूचना पर वहां जाने वाली सभी बसों को रोक दिया गया। सहारनपुर की तरफ से उत्तर प्रदेश की बसें भी उत्तराखंड नहीं आईं।

उत्तराखंड परिवहन ने दिल्ली से होकर जयपुर, फरीदाबाद और गुरुग्राम जाने वाली बसों को भी रोक दिया है। प्रदेश के सभी डिपो से सहारनपुर होकर अंबाला, चंडीगढ़ और करनाल जाने वाली बसों को देहरादून से पांवटा साहिब के रास्ते भेजा जा रहा है। जिन शहरों उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं वहां के लिए शुक्रवार की सुबह से ही कम बसें संचालित की जा रही थीं। उग्र प्रदर्शन को देखते हुए विभाग ने दोपहर बाद संचालन को पूरी तरह से रोक दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

2 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.