उत्तराखंड में लॉकडाउन का साइड इफेक्ट शुरू, रोडवेज कर्मचारियों की सरकार से गुहार

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लागू लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। ज्यादातर सरकारी और गैरसरकारी संस्थाएं बंद हैं।

जिसकी वजह से अब वहां काम कर रहे कर्मचारियों को वेतन देना भी मुश्किल हो गया है। उत्तराखंड में रोडवेज बसें पिछले करीब पौने दो महीने से नहीं चल रही है। और आने वाले अभी करीब 17 दिनों तक बसों के चलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। बसें नहीं चलने की वजह से विभाग को कोई आमदनी भी नहीं हो रही है। हालत ये है कि विभाग अपने कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दे पा रहा है।

अल्मोड़ा से रोडवेज की 54 बसों को संचालन होता है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से सभी बसें खड़ी हैं। इसकी वजह से सिर्फ एक जिले से रोडवेज को अब तक डेढ़ करोड़ का नुकसान हो चुका है। अल्मोड़ा डिपो में 225 कर्मचारी कार्यरत हैं। उनका कहना है कि उन्हें दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इसकी वजह से कर्मचारियों को आर्थिक मोर्चे पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उनका वेतिन दिया जाए।

अल्मोड़ा से हरीश की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.