उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर रोडवेज का महिलाओं को बड़ा तोहफा, चार जिलों के प्रशासन ने भी त्यौहारों को लेकर लिया बड़ा फैसला

उत्तराखंड में रोडवेज विभाग ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। रक्षाबंधन पर प्रदेश में महिलाएं रोडवेज बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी।

इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि रक्षाबंधन पर रोडवेज कई सालों से महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा देती आई है। इस बार लॉकडाउन की वजह से रोडवेज की भी आर्थित स्थिति काफी खराब है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि शायद इस मुफ्त यात्रा का तोहफा नहीं दिया जाएगा, लेकिन काफी विचार विमर्श के बा अधिकारियों ने इस बार भी महिलाओं को तोहफा दिया है ताकि ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर त्यौहार मना सकें।

सचिव परिवहन शैलेश बगौली ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर करते हुए निगम के प्रबंध निदेशक को कार्यवाही करने के लिए कहा है। यात्रा के दौरान महिलाओं से बसों में कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इसका पूरा खर्च शासन वहन करेगा। बता दें कि रक्षाबंधन और बकरीद के त्यौहार को देखते हुए प्रशासन की तरफ से इस हफ्ते शनिवार और रविवार को देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह में साप्ताहिक बंदी नहीं करने का फैसला किया है।

आपको बता दें कि इन जिलों में कोरोना के केस तेजी से सामने आए हैं। इसी को देखते हुए शनिवार और रविवार को लॉकडाउन करने का फैसला किया गया था। हालांकि लॉकडाउन के नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे। लोगों का मास्क लगाना जरूरी होगा। साथ ही  बाजार में दुकानों के बाहर भीड़ नहीं लगेगी। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

https://atomic-temporary-148813421.wpcomstaging.com/state/uttarakhand/dehradun/uttarakhand-weather-update-three-brothers-and-sisters-died-in-incident-before-raksha-bandhan
newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

10 hours ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

11 hours ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 day ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

3 days ago

This website uses cookies.