रुद्रप्रयाग: कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए केदारनाथ आने वाले यात्रियों को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है!

केदारनाथ यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है।

देश में एक बार फिर कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। धीरे-धीरे कोरोना के केस में इजाफा हो रहा है। शनिवार को देशभर में कोरोा के 18 हजार 327 नए मामले सामने आए। जबकि इस दौरान 108 लोगों की मौत हो गई। हालांकि राहत की बात ये कि उत्तराखंड में सिर्फ 78 नए केस ही सामने आए, लेकिन फिर भी एहतियाती कदम उठाते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने ये फैसला लिया है कि आगामी केदारनाथ यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ समेत मद्महेश्वर, तुंगनाथ और हेमकुंड साहिब आने वाले यात्रियों का भी कोरोना टीकाकरण किए जाने का फैसला लिया गया है।

प्रदेश सरकार और देवस्थानम बोर्ड ने यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सिक्स सिग्मा संस्था को खत लिखा है। केदारनाथ यात्रा के पहले दिन से ही सिक्स सिग्मा की मेडिकल टीम द्वारा बाबा केदार के दर्शनों को आने वाले सभी यात्रियों का सोनप्रयाग, गौरीकुंड और दूसरे पड़ावों के साथ ही केदारनाथ में कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए संस्था ने सरकार से वैक्सीनेशन कोटा की मांग भी की है। यही नहीं, सोनप्रयाग, गौरीकुंड, जंगलचट्टी, भीमबली, लिनचोली में यात्रियों की कोरोना जांच की जाएगी।

यात्रा में सिक्स सिग्मा के 98 डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ केदारनाथ समेत दूसरी जगहों पर अपनी सेवाएं देगा। इस दौरान जहां केदारनाथ में हाई एल्टीट्यूड अस्पताल का संचालन कर जरूरतमंद यात्रियों को फौरान इलाज मिल सकेगा। वहीं, गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए इमरजेंसी सेवाएं मौजूद रहेंगी। साथ ही रेफर करने के लिए एयर एंबुलेंस की मदद ली जाएगी। संस्था की 24 सदस्यीय टीम आगामी 24 अप्रैल को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग पहुंच जाएगी। इसके बाद अन्य चिकित्सक व कर्मचारी रोटेशन के हिसाब से धामों में पहुंचेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 week ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 week ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.