रुद्रप्रयाग: विधायक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रोग्राम छोड़ उल्टे पांव लौटे, पढ़िये क्या है पूरा मामला?

रुद्रप्रयाग में विधायक भरत सिंह चौधरी को उस वक्त एक प्रोग्राम छोड़ कर भागना पड़ा, जब ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।

विधायक भरत सिंह चौधरी मुसाढूंग-पाली रोड का शिलान्यास करने पहुंचे थे। यहीं विधायक को देख पहले तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू किया, धीरे-धीरे आक्रोश इतना बढ़ गया कि लोगों ने शिलान्यास का बोर्ड उखाड़ कर खाई में फेंक दिया। दरअसल सिमली गांव पहले ही सड़क बनने की वजह से भू-स्खलन की जद में है और नई सड़क बनने से गांव के अस्तित्व को खतरा हो जाएगा। ग्रामीण इसी को लेकर विधायक को मनाने की कोशिश कर रहे थे। इस बात के लिए विधायक भरत चौधरी ग्रामीणों की बात मानने को तैयार नहीं थे। ऐसे में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया, माहौल बिगड़ता देखकर बीजेपी विधायक को उल्टे पांव लौटना पड़ा। फिलहाल गांव वालों के दबाव के कारण सड़क बनाने का काम रोक दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वहां से सड़क बनने ही नहीं दी जाएगी।

वहीं इस पूरे मसले पर विधायक भरत सिहं चैधरी का कहना है कि विकास के कामों में बाधा पहुंचाने के लिए राजनीतिक विरोधी उनके खिलाफ षड़यंत्र रच रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.