केदारनाथ और गौरीकुंड नेशनल हाईवे पर भटवाड़ीसैंण के पास पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर मैक्स गाड़ी पर गिर गया।
केदारनाथ और गौरीकुंड नेशनल हाईवे पर भटवाड़ीसैंण के पास उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया, जब वहां से गुजर रही एक सवारी गाड़ी पर पहाड़ का एक हिस्सा टूट कर गिर गया। गनीतम ये रही कि मलबा गाड़ी के अगले हिस्से पर गिरा, जिससे कार में बैठे 8 में से तीन लोगों को हल्की चोर आई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर गाड़ी को बाहर निकाला।
दरअसल एक मैक्स गाड़ी आठ सवारियों को लेकर रुद्रप्रयाग आ रहा था। इस दौरान भटवाणीसैंण के पास नैल में पहाड़ी से भरभराकर चट्टान का बड़ा हिस्सा गाड़ी की बोनट पर गिर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत पिछले दो सालों से निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे कई जगहों पर बहुत संवेदनशील बना हुआ है। इस जगह पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। खासकर बरसात में ये जगह डेंजर जोन में तब्दील हो जाती है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.