सोनप्रयाग में जल्द ही एक भव्य पार्क बनेगा। शासन इसके लिए जमीन की तलाश कर रहा है।
इसके साथ ही दूसरी प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। इस फायदा केदारनाथ यात्रियों को भी होगा। प्रशासन का मानना है केदारनाथ यात्रा का मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग है। यहां भव्य पार्क बने से तीर्थाटन के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड नेशनल हाईवे पर ये पार्क बनाए जाने की उम्मीद है। इस पार्क में यात्रियों के लिए बैठने के लिए बेंच और झूला लगाया जाएगा। साथ ही पंच केदार समेत अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी, जिनसे भक्तिमय संगीत गूंजायमान होगा।
जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि सोनप्रयाग में भव्य पार्क निर्माण की योजना बनाई गई है, जिसके माध्यम से तीर्थाटन के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। जल्द ही भूमि चयन की कार्रवाई करते हुए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। यात्राकाल में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभागों को निर्देश दिए गए हैं।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.