हल्द्वानी और लालकुआं के गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! गैस सिलेंडर से मिलने वाली है निजात

उत्तराखंड के हल्द्वानी और लालकुआं के गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है।

उन्हें गैस सिलेंडर से निजात मिलने वाली है। केंद्र सरकार के सहयोग से हल्द्वानी और लालकुआं में पाइप लाइन के सहयोग से गैस की आपूर्ति की जाएगी। हल्द्वानी में शनिवार को गैस पाइप लाइन परियोजना का शिलान्यास किया गया है। इस परियोजना का शिलान्यास भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत और हल्द्वानी नगर निगम के मेयर जोगेन्द्र रौतेला की ओर से हल्द्वानी के कठघरिया में किया गया है।

परियोजना का निर्माण 200 करोड़ की लागत से किया जाएगा। बंशीधर भगत ने इस मौके पर कहा कि हल्द्वानी और लालकुआं के लाखों से अधिक गैस उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि परियोजना की शुरुआत हल्द्वानी के कठघरिया से की जा रही है और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा गैस लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा।

मेयर जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला ने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तथा सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त करते हुये इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए शुभकामनायें देते हुये कहा कि हल्द्वानी महानगर के साथ ही लालकुआं के लोगों के लिए यह गैस पाइप लाइन परियोजना काफी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि कठघरिया से एचपीसीएल की गैस पाइप लाइन बिछनी शुरू हो गई है जो कठघरिया से दमुवांढूगा, नैनीताल रोड से मंगलपडाव होते हुये लालकुआ से रूद्रपुर को जायेगी। उन्होने बताया कि गेल की पाइप लाइन छतरपुर तक आई है छतरपुर में एचपीसीएल अपना वितरण प्लांट बनाएगा।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.