केदारनाथ: कपाट खुलने के बाद आखिरी डेढ़ महीने में इतने भक्तों ने किया दर्शन कि रिकॉर्ड बन गया

केदारनाथ धाम में इस बार कपाट खुलने के बाद बहुत कुछ ऐस हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ था। इसके साथ ही एक अनोखा रिकॉर्ड भी बन गया।

केदारनाथ यात्रा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब इस साल बाबा की डोली अपने भक्तों के बिना धाम पहुंची थी। कपोटोद्घाटन पर भी आराध्य के दर्शनों को धाम में भक्त नहीं थे। 12 जून से बाबा के भक्तों का धाम पहुंचने का जो सिलसिला शुरू हुआ वो कपाट बंद होने तक चलता रहा। धाम में इस साल 135023 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए, जिसमें आखिरी डेढ़ महीने में 124031 यात्री धाम पहुंचे, जो अपने में एक रिकॉर्ड बन गया।

आपको बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट कोरोना महामारी के बीच 29 अप्रैल को कुछ इजाजत के साथ खोले गये थे। 12 जून को प्रदेश सरकार की तरफ से जिला स्तर पर यात्रा शुरू करने के बाद स्थानीय श्रद्धालु धाम पहुंचने लगे। इसके बाद एक जुलाई से राज्य स्तर पर यात्रा शुरू होने के बाद से केदारनाथ में नियमित रूप से श्रद्धालुओं के पहुंचने का जो सिलसिला शुरू हुआ लगातार बढ़ता गया। देवस्थानम बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक इस साल कुल 135023 दर्शनार्थियों में 124031 आखिरी डेढ़ माह में पहुंचे हैं, जो रिकॉर्ड है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.