कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन 10वें दिन भी जारी है। आंदोलन की आंच अब उत्तराखंड भी पहुंच गई है।
रुद्रप्रयाग में कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन हुए। अखिल भारतीय किसान सभा ने जिले में अलग-अलग जगहों पर धरना देते हुए केंद्र सरकार के नारेबाजी की और पुतला जलाया। किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने रुद्रप्रयाग में रैली निकाली और धरना दिया। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय महामंत्री गंगाधर नौटियाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी से चर्चा के लॉकडाउन की घोषण की, जिससे जनता परेशान हुई। कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि विरोधी अध्यादेशों लाकर राज्यों के अधिकार पर अतिक्रमण करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ठेका खेती का कानून बनाकर बड़े-बड़े लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए छोटे किसानों की जमीन पर कब्जा कर उन्हें गुलाम बनाने की तैयारी की है, जिसे बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर में किसान सभा भारत बंद के दौरान गांव-गांव में आंदोलन के लिए जनता को एकजुट करेगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.