रुद्रप्रयाग की रहने वाली रीना कंडारी का सेलेक्शन डीआरडीओ में हो गया है। वो वहां एक वैज्ञानिक के तौर पर काम करेंगी।
उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। रुद्रप्रयाग की की बेटी रीना कंडारी ने भी वैज्ञानिक बन कर पहाड़ का मान बढ़ाया है। एक साधारण से परिवार से ताल्लुक रखने वाली रीना का सेलेक्शन DRDO में हो गया है। भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में उनका चयन राजपत्रित अधिकारी के रूप में हुआ है। वो बंगलुरू में सेवाएं देंगी। रीना की कामयाबी से माता-पिता खुशी से फूले नहीं समा रहे। रीना के पिता ने कहा कि बेटी ने उनका मान बढ़ाते हुए नई पहचान दी है। वो हमेशा से ही वैज्ञानिक बनना चाहती थी।
रीना अगस्त्यमुनि ब्लॉक के पीड़ा-खैरपाणी गांव की रहने वाली हैं। वो बिल्कुल साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता ड्राइवर हैं। रीना की शुरुआती पढ़ाई प्राथमिक स्कूल में हुई। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने जीजीआईसी रुद्रप्रयाग में एडमिशन लिया। बाद में माई गोविंद गिरी विद्या मंदिर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इंटर के बाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि. पंतनगर से कंप्यूटर साइंस से बीटेक की पढ़ाई करते हुए उनका चयन पौड़ी जनपद में सूचना एवं विज्ञान अधिकारी के पद पर हुआ। रीना ने यहां दो साल तक सेवाएं दीं।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.