उत्तराखंड: आखिर क्यों खुद दराती पकड़ फसल काटने लगीं डीएम?

आप ने अक्सर कई अधिकारियों का देसी अंदाज देखा होगा, जो किसी भी काम को छोटा नहीं समझते और जरूरत पड़ने पर उस काम को निपटाने में जुट जाते हैं। रुद्रप्रयाग की डीएम वंदना सिंह चौहान की भी पहचान इसी तरह के अधिकारियों में होती है।

वो हमेशा लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार करती हैं और जरूरत पड़ने पर किसी भी काम को छोटा समझे बिना उसमें जुट जाती हैं। इन दिनों डीएम वंदना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दिख रहा है कि वो खुद दराती पकड़ कर फसल काट रही हैं। दरअसल जिलाधिकारी वंदना सिंह चौहान की ये तस्वीर 8 सितंबर की है। वो इ्स दिन अगस्त्यमुनि ब्लॉक के गडमिल गांव में खेतों की मानक पैदावार के आंकलन के लिए गईं थीं। जहां उन्होंने कुछ महिलाओं को खेत में काम करते देखा, तो उनका उत्साह बढ़ाने के लिए खुद दराती पकड़ीं और फसल काटने लगीं। डीएम को एक ठेठ किसान के रूप में देखकर आसपास के लोग आश्चर्यचकित रह गए। थोड़ी देर खेत में काम करने के बाद डीएम ने वहां के लोगों से मुलाकात की और उनकी परेशानी को जाना।

आपको बता दें कि विकासखंड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत खेतों की पैदावार के आंकलन लेने के दौरान डीएम ने 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई व मंडाई की, जिसमें 5 किलो से अधिक धान उत्पादित हुआ। इस दौरान डीएम ने कहा कि फसल कटाई का यह प्रयोग रबी और खरीफ की फसल की कटाई से पहले किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रयोग से जिले में हो रहे उत्पादन की जानकारी समय-समय पर मिलती है। साथ ही औसत पैदावार की गणना और नुकसान या फसल खराब होने के आंकलन के लिए फसल कटाई की जाती है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.